फिर एक साथ दिखेंगे क्रेग-बेल
एक साथ काम करते हुए 'डीफियांस' जैसी सफल फिल्म देने के बाद हॉलीवुड अभिनेता डेनिएल क्रेग और जेमी बेल एक बार फिर साथ-साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक दोनों ने टिनटिन एडवेंचर्स पर आधारित एक एनिमेशन फिल्म में काम करना स्वीकार कर लिया है।
'बिली इलियट' फिल्म में एक बेले डांसर की भूमिका के बूते प्रशंसा बटोरने वाले बेल ने दिग्गज निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की देखरेख में बनने वाली फिल्म 'द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन : सीक्रेट ऑफ द यूनिकॉर्न' में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म में बांड स्टार क्रेग रेड रैकहम की भूमिका में नजर आएंगे। रैकहम इस श्रृंखला के अंतर्गत अब तक बनी फिल्मों का विलेन रहा है।
इसके अलावा साइमन पेग और मेकेंजी क्रूक ने भी इस फिल्म में काम करना स्वीकार कर लिया है। स्पीलबर्ग की यह महत्वाकांक्षी फिल्म 2011 में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











