मौत पर फिदा हैरी पॉटर 'रेडक्लिफ'
बच्चों की पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' के अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ मौत से काफी प्रभावित हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 'हैरी पॉटर' श्रृंखला की फिल्मों में अभिनय करते समय रेडक्लिफ मौत के मुंह से बचे थे।
रेडक्लिफ फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज' की शूटिंग के दौरान मौत के अनुभव से रू-ब-रू हो पाए। जिसमें मुख्य किरदार का मौत से अक्सर सामना होता है।
उन्होंने कहा, "मैं संभवत: बहुत ही बीमार व्यक्ति हूं लेकिन मैं मौत के बारे में काफी सोचता हूं। मैं नहीं जानता कि ऐसा फिल्मों की वजह से है या फिर हैरी का किरदार निभाने की वजह से लेकिन मुझे लगता है कि यह सबसे स्वाभाविक बात है और मैं इससे प्रभावित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
