पैट्रिक स्वेज के सम्मान में डांस शो
फिल्म 'डर्टी डांसिंग' के जरिए लाखों दिलों में जगह बनाने वाले हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक वायने स्वेज रियलिटी डांस शो "डांसिंग विद द स्टार्स" में याद किए जाएंगे।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक कार्यक्रम के आगामी सत्र में प्रतिभागी उनकी सफल फिल्मों 'डर्टी डांसिंग' और 'घोस्ट' के संगीत पर नृत्य करते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक स्वेजी का सोमवार को निधन हो गया था। पैट्रिक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
घोस्ट डर्टी डांसिंग डांसिंग विद द स्टार्स पैट्रिक वायने स्वेज dancing with the stars died dirty dancing ghost patrick wayne swayze tribute


Click it and Unblock the Notifications