डेनियल क्रेग बनेंगे खलनायक
जेम्स बांड अभिनेता डेनियल क्रेग टिनटिन पर बन रही एक फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आएंगे।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग कर रहे हैं। फिल्म में युवा रिपोर्टर टिनटिन का किरदार अभिनेता जेमी बेल निभाएंगे, वहीं डेनियल खलनायक रेड रैकहैम के किरदार में नजर आएंगे।
'द एडवेनचर्स ऑफ टिनटिन: सिक्रेट ऑफ द द यूनिकॉर्न' नामक यह फिल्म शूटिंग शुरू होने से पहले से ही चर्चा में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications