नशे में धुत्त नजर आईं वाइनहाउस
ब्रिटिश गायिका एमी वाइनहाउस एक बार फिर से पार्टियों में नजर आने लगी हैं। हाल ही में लंदन में उन्हें दोस्तों के साथ एक पब में देखा गया।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस को उत्तरी लंदन स्थित एक पब 'द क्वींस' में पूर्व मित्र क्रिश्चियन मार के साथ देखा गया। बाद में उनके एक और दोस्त डेविड जेस्ट भी वहां पहुंचे।
सूत्र के अनुसार वाइनहाउस ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और खाना खाया। सूत्र ने बताया, "एमी जब आई तो वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। तब रात के केवल 8.45 बजे थे। वहां उपस्थित सभी लोग उन्हें देखकर हैरान थे।"


Click it and Unblock the Notifications