साइरस की टैटू श्रद्धांजलि
युवा हॉलीवुड अभिनेत्री मिली साइरस ने अपनी दिवंगत दोस्त की याद में शरीर पर टैटू गुदवाया है। हॉना मोंटोना से फेमस हुई साइरस ने ये टैटू चेस्ट पर बनवाया है। साइरस ने अपनी मित्र वेनेसा की याद में टैटू गुदवाया। उनकी इस मित्र का निधन वर्ष 2007 में हुआ था।
वेनेसा 12 साल की छोटी सी उम्र में फाइब्रोसिस बीमारी का शिकार हो गयी थी। साइरस अभी तक अपनी इस सहेली को भूल नहीं पायी हैं। उन्होने ये टैटू बाँये ब्रेस्ट के नीचे बनवाया है। इस टैटू का नाम जस्ट ब्रीद है। ये फाइब्रोसिस बीमारी के लिए काम करने वाली संस्था का ध्येय वाक्य है।
लेकिन इस टैटू ने विवाद को भी जन्म दिया है क्योंकि अमेरिकन कानून के मुताबिक 18 साल से कम उम्र में टैटू गुदवाना मना है। हालाँकि कई जगह ऐसा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











