कर्टनी ने दवाइयों से तौबा की
रॉक स्टार कर्टनी लव ने अवसाद कम करने के लिए दवाइयों का सहारा लेना छोड़ दिया है। लव के कामकाज का प्रबंधन करने वालों का मानना है कि दवाइयों के कारण लव के अंदर काम करने की इच्छा खत्म होने का खतरा था।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लव के कामकाज का प्रबंधन करने वाले लोगों ने यह कहते हुए उन्हें दवाइयां लेने ले मना किया कि इससे उनकी आक्रमकता खत्म हो जाएगी।
अपने शुभचिंतकों की बात मानते हुए लव ने अपने नए एलबम 'नोबॉडीज डॉटर' की शूटिंग के दौरान एक बार फिर दवाइयों का सहारा नहीं लिया।
इली पत्रिका से बातचीत के दौरान लव ने कहा, "अब मैं अवसाद दूर करने वाली दवाइयों का सेवन नहीं करती। मेरे हितचिंतक चाहते थे कि मेरे अंदर का गुस्सा और आक्रामकता मेरे काम में दिखे लिहाजा उनकी बात मानते हुए मैंने दवाइयां लेनी बंद कर दीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications