क्रूज की बेटी के पास डिजायनर परिधान
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की तीन वर्षीय बेटी सूरी की अलमारी में 30 लाख डॉलर कीमत के डिजायनर वस्त्र हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अपनी नन्ही बच्ची के वस्त्र तैयार कराने के लिए क्रूज और उनकी पत्नी केटी होम्स ने दुनिया के चोटी के फैशन डिजायनरों से संपर्क किया था। उनकी मित्र विक्टोरिया बैकहम ने डिजायनर रॉबर्ट केवली से सुरी के लिए एक ड्रेस तैयार करने को कहा था।
एक सूत्र के मुताबिक, "वे बच्ची के वस्त्रों का खास ध्यान रखते हैं। वह भी अपनी पसंद बताती है। उसे मुश्किल से ही एक ही परिधान में दोबारा देखा जा सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications











