न्यूयार्क जाने से डर रहीं हैं कर्टनी
रॉक स्टार कर्टनी लव इन दिनों न्यूयार्क जाने से घबरा रही हैं क्योंकि वहां रहने के लिए उनके पास फिलहाल कोई घर नहीं है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लव जल्दी से जल्दी लॉस एंजेलिस छोड़ना चाहती हैं क्योंकि उस जगह ने उन्हें कई कड़वी यादें दी हैं।
लव को हालांकि लॉस एंजेलिस में अभी और कुछ दिन रहना होगा क्योंकि वह अभी भी मादक पदार्थो पीछा छुड़ाने के लिए सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं।
लव ने कहा, "मुझे लॉस एंजेलिस से घृणा हो रही है और अब मैं न्यूयार्क जाने की तैयारी कर रही हूं। मैने वहां जाने का फैसला कर लिया है लेकिन मैं इस बात को लेकर घबरा रही हूं कि मेरा वहां कोई अपना घर नहीं। साथ ही मुझे इस बात की भी चिंता है कि मुझे न जाने कैसे पड़ोसी मिलेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications