'प्रशंसक तय करेंगे एलबम का मूल्य'
अमेरिकी रॉक गायिका कर्टनी लव का कहना है कि उनके अगले संगीत एलबम का मूल्य उनके प्रशंसक ही तय करेंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार कर्टनी की एलबम 'नोबडीज डॉटर' का काम लगभग पूरा हो गया है। वे अब एलबम को जारी करना चाहती हैं।
एलबम का मूल्य तय नहीं किया गया है। कर्टनी की इच्छा है कि खरीददार अपनी इच्छानुसार पैसे अदा करें। इस संबंध में उन्होंने ब्लॉग पर एक पोस्ट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications