खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कर्टनी
'फ्रैंड्स' की पूर्व स्टार कर्टनी कॉक्स अपनी साथी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन को अपनी मित्र के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली समझती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के अनुसार 44 वर्षीय कटर्नी का मानना है कि समय के साथ-साथ उनकी दोस्ती प्रगाढ़ होती गई है।
कर्टनी का कहना है, "हम एक-दूसरे को करीब 15 वर्षो से जानती हैं। भावनात्मक रूप से हम परिपक्व हो गई हैं। जब मेरे पिता का देहांत हुआ, जब जेनिफर का तलाक हुआ और जब मैं मां बनी। हम दोनों ने जीवन में बड़े बदलाव होते देखे हैं।"
उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे की मदद करती रही हैं लेकिन हम एक-दूसरे के प्रति ईमानदार भी रही हैं। उन्हें मित्र के रूप में पाकर मैं प्रसन्न हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress courteney cox actress jennifer aniston अभिनेत्री कर्टनी कॉक्स अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन फ्रैंड्स हालीवुड friends star hollywood


Click it and Unblock the Notifications