6 साल तक स्टॉकर से रही परेशान, कभी फोन नंबर्स बदले तो कभी घर से निकलने से घबराई ये हसीना, जानें कौन है ये!

6 साल तक स्टॉकर से रही परेशान, कभी फोन नंबर्स बदले तो कभी घर से निकलने से घबराई ये हसीना, जानें कौन है ये!
कोरोनेशन स्ट्रीट और ओनलीफैंस स्टार बेथ मॉर्गन छह साल बाद जाकर अब चैन की सांस ले पाई हैं। दरअसल, इंटरनेशनल स्टार बेथ मॉर्गन ने अपने एक खतरनाक स्टॉकर के बारे में खुलकर बात की और यं भी बताया कि अब उसे जेल हो गई है। जानिए क्या था पूरा मामला।
ओनलीफैंस स्टार सीरीज से फेम पा चुकी बेथ मॉर्गन ने खुलासा किया है कि उनके पीछे पिछले छह साल से एक स्टॉकर पड़ा था जिसे आखिरकार जेल भेज दिया गया है और वे अब खुश हैं। 27 वर्षीय, बेथ मॉर्गन जो 2018 में बेथानी प्लाट के साथ काम करते हुए बतौर स्ट्रिपर कॉबल्स में शामिल हो चुकी बेथ रीयल लाइफ में एक जुनूनी फैंस से जूझ रही थीं। इस कारण बेथ को घर से निकलने में बहुत डर लगने लगा था। इतना ही नहीं, उन्हें दर्जनों बार अपना फोन नंबर बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बेथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे स्टॉक करने वाला स्टॉकर जो पिछले 6 साल से मेरे पीछे पड़ा था अब उसे जेल हो गई है दरअसल, पिछले साल नवंबर में वो चला गया था और अब उसे जेल भेज दिया गया क्योंकि उसने बेथ मॉर्गन ने की तरह की कई लड़कियों को वैसे ही परेशान किया था।
बेथ ने कहा कि मुझे इन सबसे लंबे समय तक गुजरना पड़ा जो कि बहुत भयानक और दुखद था। यह बेशक बहुत जुनूनी था लेकिन मुझे इसकी वजह से कई बार अपना नंबर बदलना पड़ा। बेथ ने बताया कि ये डर मेरा इतना बढ़ गया था कि मुझे घर से निकलने में डर लगने लगा था। वो हर बार मुझे फोन करके कहता था, 'मुझे पता है तुम कहां हो'। यहां तक कि अलग-अलग नंबरों से बेथ को मैसेज भेजता था। बेथ हर बार नंबर ब्लॉक कर देती थी। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लगता था कि स्टॉक करने वाला उन्हें बहुत अच्छी तरह से व्यक्तिगत रूप से जानता है। बहरहाल, बेथ अब अपने आपको आजाद महसूस कर रही हैं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो OnlyFans पर तस्वीरें बेचकर बेथ खूब कमाई करती है। वहां उनके हजारों सब्सक्राइबर्स हैं। हाल ही में अपनी नई ITV डॉक्यूमेंट्री में ओलिविया अटवुड के साथ दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ में ग्लैमर का काम करने के बारे में बात की।


Click it and Unblock the Notifications











