खाना पकाकर तनाव मुक्त होती हैं स्कारलेट
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका स्कारलेट जोहांसन का कहना है कि वह दिन भर काम करने के बाद तनाव से मुक्ति पाने के लिए खाना पकाना पसंद करती हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने स्कारलेट के हवाले से लिखा है, "दिन भर काम करने के बाद मुझे खाना पकाना पसंद है। रात का खाना पकाना मुझे सुकून देता है। मैं नियमित तौर पर यह काम करती हूं। इससे मुझे तनाव से मुक्ति मिलती है।"
बीएएफटीए पुरस्कार जीत चुकी मशहूर फिल्म 'लॉस्ट इन ट्रांसलेशन' में काम कर चुकीं 24 साल की स्कारलेट ने कनाडा के अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स से 2008 में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











