फैंस ने कहा, मुबारक हो मम्मी शकीरा
जैसे ही खबर आयी की वाका-वाका गर्ल अब ब्यूटिफूल मदर बन चुकी हैं, लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी लोकप्रिय शकीरा के लिए उनके दीवानों ने ट्विटर पर बधाई संदेश का सिलसिला शुरू कर दिया है।
दिल्ली की एक एड कंपनी में काम करने वाले दीपक अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि' Congrates Shakira.. God Bless Both You and Your Loving Child'
तो वहीं मुंबई की सुनीता ने भी ट्विट किया है कि 'बहुत-बहुत मुबारक हो शकीरा। अब बस हम सब आपके बेटे की तस्वीर देखने को बेताब है। ऊपरवाला आपको और आपके बेटे को सदा सलामत रखे।'
बैंगलोर के भार्गव,लखनऊ के विजय शेखर, इलाहबाद की आंचल , चंडीगण की शांति मेनन, फरीदाबाद की तुलसी अग्रवाल ने भी शकीरा को बधाई दी है और भगवान से मां और बच्चे की सलामती की दुआ मांगी है। इन सब की ख्वाहिश है कि शकीरा जल्द से जल्द अपने बेटे की तस्वीर सार्वजनिक करे क्योंकि इन सबको देखना है कि बेटे की शक्ल किस पर गयी है, मां पर या पापा पर।आपको बता दें कि हॉट एंड सेक्सी हॉलीवुड सिंगर शकीरा ने मंगलवार को बार्सिलोना के एक अस्पताल में एक चांद से बेटे को जन्म दिया है। शकीरा के घरवालों ने देर रात यहजानकारी मीडिया को दी। शकीरा के घरवालों ने बताया कि शकीरा ने मंगलवार रात को 9.36 बजे बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों ही सही-सलामत है। दोनों को ही बहुत जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।
आपको बता दें कि शकीरा स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में हैं और मंगलवार को उनके बच्चे की मां बन गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












