कॉमेडियन पर लगे रेप के आरोप, एक महिला ने तो ओरल रेल का किया जिक्र और दूसरी ने...

Russell Brand

Russell Brand Controversy: ब्रिटिश कॉमेडियन और एक्टर रसेल ब्रैंड पर रेप और यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आरोप लगाए गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को ऐलान किया कि रसेल ब्रांड पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच चल रही हैं।

रसेल ब्रैंड पर लगे आरोप

50 साल के ब्रैंड पर रेप का एक मामला, अभद्र हमले का एक मामला, ओरल रेप का एक मामला और यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज हैं। कथित घटनाएं 1999 और 2005 के बीच हुई बताई जा रही हैं।

चार महिलाओं ने लगाए आरोप

सितंबर 2023 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर चैनल 4 और संडे टाइम्स अखबार की जॉइंट इनवेस्टिगेशन के बाद जांच शुरू की गई थी, जिसमें चार महिलाओं के डिटेल्ड बयान पब्लिश किए गए थे, जिन्होंने ब्रैंड पर यौन उत्पीड़न या बलात्कार का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वालों की पहचान सीक्रेट रखी गई है।

रसेल ने आरोपों का खंडन किया

ब्रैंड, अपनी उत्तेजक स्टैंड-अप कॉमेडी, 'गेट ​​हिम टू द ग्रीक' जैसी फिल्मों में अपने पिछले रोल और पॉप सिंगर कैटी पेरी से शादी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। ब्रैंड ने आरोपों का खंडन किया है। पिछले साल शुरुआती आरोपों के बाद, उन्होंने एक वीडियो में अपना बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि उनके रिश्ते हमेशा सहमति से बने थे।

क्या करते हैं रसेल

कभी ब्रिटिश मीडिया में एक अहम शख्सियत, रेडियो और टेलीविजन शो की मेजबानी करने वाले ब्रैंड ने हाल के समय में अपना ध्यान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर केंद्रित कर लिया है। जहां उन्होंने सेहत से जुड़े मुद्दों और कॉन्सपिरेसी थ्योरीज पर आधारित वीडियो के जरिए काफी लोगों को आकर्षित किया है। उन्होंने हाल ही में संकेत दिया कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका यानि USA चले गए हैं।

इस बीच, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की है कि रसेल ब्रांड को 2 मई को लंदन की अदालत में पेश होना है।

More from Filmibeat

Read more about: russell brand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X