कोलिन फर्थ ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने कोलिन के हवाले से लिखा है, "हमारे विवाह को 15 साल हो गए हैं। हॉलीवुड के वैवाहिक सम्बंधों को देखते हुए अब तक हमारा वैवाहिक जीवन बेहतर गुजरा है और मैं सोचता हूं हमेशा ऐसा ही रहेगा। हम एक-दूसरे को बेहद चाहते हैं और अपने संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध भी हैं।"
बकौल कोलिन, 'हमारे सम्बंधों में सबसे महत्वपूर्ण है एक-दूसरे के साथ बिताया जाने वाला वक्त। हम एक-दूसरे के लिए पर्याप्त समय निकालते हैं। जीवन में सभी रिश्तों का खयाल रखना पड़ता है और यह मैराथन जैसा ही है।' हॉलीवुड के इस खुशहाल दंपत्ति के दो बेटे ल्यूका (9) और मेटिओ (7) हैं।


Click it and Unblock the Notifications











