कोलिन फर्थ, नताली पोर्टमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डन ग्लोब

'द किंग्स स्पीच' फिल्म में किंग जार्ज छठवें की भूमिका निभाने के लिए फर्थ को यह पुरस्कार मिला जबकि फिल्म 'ब्लैक स्वान' में शानदार अभिनय के लिए पोर्टमैन को यह पुरस्कार दिया गया।
फर्थ ने इस पुरस्कार के लिए एसनबर्ग (द सोशल नेटवर्क), जेम्स फ्रांको (127 आवर्स), रेयान गोसलिन (ब्लू वेलेंटाइन) और मार्क वाहलबर्ग (द फाइटर) को पीछे छोड़ा।
वहीं पोर्टमैन ने इस प्रतिस्पर्धा में हैले बेरी (फ्रेंकी एण्ड एलिस), निकोल किडमैन (रैबिट होल), जैनिफर लॉरेंस (विंटर बोन) और मिशेल विलियम्स (ब्लू वेलेंटाइन) को पीछे छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











