कोल्डप्ले मुफ्त में एलबम बांटेगा
रॉक बैंड कोल्डप्ले ने कहा है कि जो लोग उनका कार्यक्रम देखने आएंगे, वह उन्हें मुफ्त में अपना नया एलबम देंगे।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बैंड के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने कहा, "हमने अपना कार्यक्रम देखने आने वाले प्रशंसकों को मुफ्त में एलबम देने का फैसला किया है। हमने गर्मियों में ढेर सारे कार्यक्रम करने का फैसला किया है, इस लिहाज से हमारे प्रशंसक इस मुफ्त तोहफे के हकदार हैं।"
बैंड अभी विदेश दौरों पर है और वह सितंबर के बाद लंदन लौटेगा। इसके बाद बैंड ने ब्रिटेन में कई और कार्यक्रम करने का फैसला किया है।
मार्टिन ने कहा, "हम इस साल नवंबर तक दौरा करते रहेंगे। हम आस्ट्रेलिया जाएंगे। हम जानते हैं कि आस्ट्रेलिया के लोग हमारे गानों के कायल हैं। इससे हमें उड़ान के दौरान मशहूर फिल्म 'बैटमैन इन द डार्क नाइट' देखने का मौका भी मिल जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











