हनुमान की शरण में क्लाउडिया
बालीवुड में भाग्य आमजाने आई जर्मनी की सुपरमॉडल क्लाउडिया सेसला भगवान की शरण में है। हाल में अपनी फिल्म 'कर्मा : क्राइम, पैशन, रीइनकारनेशन' की सफलता के लिए हनुमान जी की पूजा की।
ऐसी अफवाह है कि क्लाउडिया का बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ प्रेम-संबंध चल रहा है। क्लाउडिया की यह फिल्म 12 जून को प्रदर्शित हो रही है।
वह इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। इस फिल्म के निर्देशक एम.आर. शाहजहां हैं। फिल्म के प्रचार से जुड़े सवालों के अलावा क्लाउडिया ने सलमान के साथ अपने संबंधों की भी चर्चा की।
क्लाउडिया ने कहा, "सलमान और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे प्रेमी नहीं हैं। जो लोग ऐसा समझ रहे हैं और लिख रहे हैं, वे गलत हैं। सब जानते हैं कि सलमान की प्रेमिका कैटरीना कैफ हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











