ब्रिटनी मर्फी को दफनाया गया

वेबसाइट 'एकेस शोबिज डॉट कॉम' के अनुसार मर्फी को यहां के फॉरेस्ट लॉन मेमोरियल पार्क में दफनाया गया। इस मौके पर उनके पति सिमोन मोन्जैक और उनकी मां शैरान के अलावा परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटनी का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया था और लेकिन उनकी मौत की वजह अलग-अलग बताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट छह सप्ताह बाद आएगी। ब्रिटनी का शव बरामद किए जाने के बाद कहा गया था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री टेलीविजन पोस्टमार्टम ब्रिटनी मर्फी सेलिब्रिटी हॉलीवुड brittany murphy celebrity hollywood post mortem telivision


Click it and Unblock the Notifications