क्रिस्टीना ने नये ब्वॉफ्रेंड को कंबल में छुपाया
गायिका क्रिस्टीना एग्युलेरा ने पिछले महीने ही तलाक के कागजात दाखिल किए हैं। इस बीच उन्होंने नए पुरुष मित्र संग समय गुजारना भी शुरू कर दिया है लेकिन वह उन्हें लोगों की नजरों से बचा रही हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट युके' के मुताबिक क्रिस्टीना को हॉलीवुड में सोहो हाउस से मैथ्यू रटलर संग निकलते देखा गया था। क्रिस्टीना ने अपनी कार में मैथ्यू को कंबल के नीचे छुपा दिया था।
एग्युलेरा ने अब तक तलाक के कारणों का खुलासा नहीं किया है। उनका वैवाहिक रिश्ता पांच साल तक चला। फिल्म 'बर्लेस्क्यू' के सेट्स पर कथिततौर पर रटलर और एग्युलेरा की मुलाकात हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












