कपड़े डिजाइन करेंगी क्रिस्टीना!
पॉप गायिका क्रिस्टीना एगुईलेरा ब्रिटेन के 'टॉपशॉप' फैशन श्रृंखला के लिए कपड़े डिजाइन कर सकती हैं। इस बाबत 'टॉपशॉप' के प्रमुख सर फिलिप ग्रीन से उनकी बातचीत चल रही है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक उन्हें प्रत्येक श्रृंखला के लिए 10 लाख पाउंड की राशि दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि इस समझौते को लेकर सर फिलिप और एगुईलेरा के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इस मसौदे पर हस्ताक्षर हो जाने की उम्मीद है।
फिलिप को एगुईलेरा का स्टाइल काफी पसंद है और उन्हें यकीन है कि वे 'टॉपशॉप' के लिए बेहतर कपड़े डिजाइन कर पाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











