..................... Christian Bale arrested in London । जेल पहुंचे क्रिश्चियन बेल - Hindi Filmibeat

जेल पहुंचे क्रिश्चियन बेल

By Staff

christian-bale
लंदन, 23 जुलाईः पारिवारिक विवाद में उलझे ब्रिटिश अभिनेता क्रिश्चियन बेल ने फिल्म 'द डार्क नाइट' का प्रीमियर अपनी गिरफ्तारी के अंदेशे के साथ देखा और उसके बाद स्वयं लंदन पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तारी दे दी।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार बेल की मां जेनी और बहन शैरॉन द्वारा उन पर प्रताड़ना का आरोप लगाने के घंटों गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने तय किया कि उन्हें यह फिल्म देख लेने दी जाए। बेल द्वारा स्वयं लंदन पुलिस स्टेशन जाने पर ही मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिसवालों ने चार घंटे तक बेल से पूछताछ करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। 34 वर्षीय बेल ने इन आरोपों से इनकार किया है। बेल ने अपने परिवार के सदस्यों के लिए लंदन के पश्चिम में पांचसितारा डोरचेस्टर होटल में कमरा ले रखा था, ताकि वे प्रीमियर पर पहुंच सकें, लेकिन वे जल्दी ही वहां से चले गए।

एक होटलकर्मी के अनुसार सार्वजनिक तौर पर ऐसी कोई बात देखने को नहीं मिली। पूरा परिवार सभ्य तरीके से आया और एक-दूसरे को ज्यादा कुछ कहे बिना जल्दी में वहां से चला भी गया। कथित हमले की यह खबर चौंकाने वाली थी। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लग पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X