गीले बालों में नेकेड हो बच्चे को बाथटब में नहलाती नजर आई ये एक्ट्रेस, लोग बोले- ये है असल सुपरमॉडल!

Chrissy Teigen: अमेरिकन मॉडल और टीवी पर्सनालिटी क्रिसी टेगेन आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। दरअसल, क्रिसी टेगेन अपनी बेटी Esti और बेटे की परवरिश में बिजी हैं। इसी कारण वे सुर्खियों में भी रहती हैं।
स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट मॉडल Chrissy Teigen सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोस पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की जिसमें वे बाथटब में नेकेड बैठी हैं और साथ में अपनी बेटी एसटी को भी लेकर बैठी हैं। तस्वीर में दोनों के बीच के एक बहुत ही खास पल को कैद कर लिया गया है और गीले बालों के साथ बाथटब में बैठी मॉडल अपनी बाहों में बच्ची को मुस्कुराते हुए देख रही है। क्रिसी टेगेन की ये इंटिमेट बाथ फोटो देखकर फैंस इन दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
क्रिसी टेगेन के इस तरह की फोटो पोस्ट करने पर उनके फैंस और फॉलोअर्स कहीं उन्हें ब्रेव डिसीजन का कमेंट कर रहे हैं तो कोई उन्हें ब्यूटीफुल कह रहा है तो कोई उन्हें बच्चे को जन्म देने के बाद पड़ने वाले स्कार्स से ना डरने के लिए बोल रहा है। वहीं बहुत से लोग उन्हें बधाई भी देते नजर आ रहे हैं तो कुछ वेरीफाइड अकाउंट उन्हें स्टनिंग और परफेक्ट जैसे कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें ये है असल सुपरमॉडल कहते नजर आ रहे हैं।
द क्रेविंग्स कुकबुक की राइटर क्रिसी टेगेन के इस फोटो पर अब तक 17 लाख के आसपास लाइक आ चुके हैं और एक लाख से अधिक लोग कमेंट आ चुके हैं। ये फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब क्रिसी ने इस तरह की फोटो पोस्ट की है। इससे पहले भी वे अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए तो कहीं बेटी के लिए ब्रेस्ट से मशीनों द्वारा मिल्क निकालते हुए भी फोटो और वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। कहीं वे अपनी बेटी को गोद में खिलाते हुए तो कभी टॉपलेस फोटो पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस फोटो को मां और बेटी के प्यार और क्रिसी की हिम्मत के कारण खूब पसंद किया जा रहा हैं। इसी वजह से ये वायरल भी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications