सांड्रा से मिलकर घबराए इवांस
हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवांस ने कहा है कि वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म 'स्पीड' की अभिनेत्री सांड्रा बुलक से मिलते समय वह घबरा गए थे। दरअसल सांड्रा उनकी प्रिय अभिनेत्री हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार इवांस ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार पर्दे पर सांड्रा को देखा था तो उन्हें उनसे प्यार हो गया था।
इवांस ने कहा, "जब मैंने स्पीड फिल्म में देखी थी तो सोचा कि सांड्रा ही सबसे सुंदर महिला हैं। एक पुरस्कार समारोह में वह ठीक मेरे सामने खड़ी थीं, उन्हें देखते ही मेरा पसीना छूट गया। मैं इतना रोमांचित हो गया कि मुझे वहां से निकलना पड़ा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications