ब्राउन ने सजा पाने का मनाया जश्न
पॉप गायक क्रिस ब्राउन को अपनी पूर्व महिला मित्र रिहाना के साथ दुर्व्यवहार के मामले में जिस दिन अदालत ने सजा सुनाई, उस दिन उन्होंने अपना वक्त पार्टी में गुजारा।
वेबसाइट 'एसेजशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार रिहाना के साथ दुर्व्यवहार मामले में मंगलवार को अदालत ने ब्राउन को सामुदायिक श्रम की सजा सुनाई थी। शाम के समय वह एक पार्टी में नृत्य और पॉप स्टार माइकल जैक्सन का गीत गाते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि ब्राउन को अदालत ने 180 दिनों के सामुदायिक श्रम की सजा सुनाई थी। अदालती आदेश के अनुसार वह अपने गृह प्रांत वर्जीनिया में सामुदायिक श्रम करेंगे साथ ही उन्हें हर तीसरे महीने पर न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।
गौरतलब है कि फरवरी में रिहाना के साथ मारपीट के आरोप में ब्राउन को गिरफ्तार किया गया था और जून में उन्हें दोषी करार दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications