चिली के खनिकों पर फिल्में

क़रीब दो महीने बाद चिली की खदान में फंसे 33 खनिकों के बाहर निकलने से पहले ही लोग इस घटना पर फ़िल्म बनाए जाने की बात कर रहे थे. अब ख़बर है कि बाहर निकले 33 खनिक किसी भी संभावित पुस्तक या फ़िल्म के अधिकार बेचे जाने पर मिलने वाले धन को आपस में बांटेंगे.
बीबीसी के कला संवाददाता विसेंट डॉड के अनुसार इससे पहले खदान में फंसे खनिकों पर 1951 में बिली वाइल्डर 'ऐस इन द होल' नामक फ़िल्म बना चुके हैं, लेकिन उस फ़िल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिला था. चिली के खनिकों पर कम बजट के दो फ़िल्मी प्रारुप सामने आने वाले हैं.
खदान के भीतर और बाहर सारे घटनाक्रम पर दुनिया भर में उत्सुकता थी. पहला है चिली और अमरीकी सह-निर्माण, जिसे 'द 33' का नाम दिया गया है. इस फ़िल्म का घटनास्थल पर फ़िल्माकंन शुरु भी हो चुका है.
इसके अलावा स्पेनिश टीवी भी एक फ़िल्म बना रहा है जिसे नाम दिया गया है 'द सेन होज़े 33' कुछ लोग पहले से ही कह रहे हैं कि खनिकों के संघर्ष और दिलेरी का दास्तान पर एक बड़े बजट की हॉलीवुड फ़िल्म बनाई जा सकती है जिसमें खदान के भीतर और बाहर के ड्रामाई घटनाक्रम दर्शाया जा सकता है.
बीबीसी संवाददाता विसेंट डॉड के मुताबिक इस घटना पर किसी भी संभावित फ़िल्म को वर्तमान के सबसे बड़े दर्शक समूह यानि 35 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को लुभाना पड़ेगा और ये लोग बेचैन करने वालीं कहानियां पसंद करते हैं जिनमें कटू व्यंग्य हो.
विसेंट डॉड के मुताबिक एक बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म बनाने के लिए एक अच्छी पटकथा चाहिए होगी जिससे कोई बड़ा हॉलीवुड स्टूडियो ऐसी फ़िल्म पर बीस करोड़ अमरीकी डॉलर का दांव लगा सके.


Click it and Unblock the Notifications