जल्दी शादी करके पछताए केनी
पॉप गायक केनी चेसनी को इस बात का खासा अफसोस है कि उन्होंने अभिनेत्री रीनी जेलवेगर के साथ शादी करने में थोड़ी जल्दबाजी दिखाई।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक चेसनी ने स्वीकार किया है कि अगर वह शादी में जल्दबाजी नहीं दिखाते तो रीनी के साथ उनका प्रेम-संबंध काफी दिनों तक चलता।
चेसनी और रीनी ने 2005 में शादी की थी लेकिन एक महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था।
चेसनी ने कहा, "अगर हम शादी करने में जल्दबाजी नहीं दिखाते तो हमारा प्रेम-संबंध दो-तीन साल तक और चला होता। मैं प्यार में पागल था और यही कारण है कि मैंने शादी करने में जल्दबाजी कर दी। मैंने यहीं गलती कर दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications