एश्ले के साथ परिवार बढ़ाना चाहती थीं चेरिल!

उन्तीस वर्षीय ट्वीडी के मुताबिक, "मैं चेरिल के लिए बहुत परेशान हूं। यह सब कुछ एक सदमे की तरह था क्योंकि यह बहुत अचानक हुआ।" उन्होंने कहा, "हम एक बड़े परिवार से हैं और चेरिल में मां की तरह सहजबुद्धि है। यह सभी जानते थे कि वे बच्चे पैदा करने के विषय में सोच रहे थे और कैरियर के साथ सब कुछ सही ढंग से करने की योजना बना रहे थे। जो कुछ हुआ उससे चेरिल को बहुत झटका लगा है।"
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ट्वीडी का कहना है कि एश्ले अपनी शादी को बचाना चाहते हैं लेकिन चेरिल को इसमें कोई रुचि नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











