तलाक के बदले पैसे भी नहीं चाहिए चेरिल को

वेबसाइट फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके के हवाले से लिखा गया है, "चेरिल जल्द से जल्द एश्ले से छुटकारा पाना चाहती हैं। इसके लिए वह किसी फायदे की बात नहीं सोच रही हैं। उन्हें तलाक के बदले पैसा नहीं चाहिए। वह तो बस एश्ले से अलग होना चाहती हैं।"
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड फुटबाल टीम के स्टार खिलाड़ी एश्ले पर एक महिला के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगा था। पिछले महीने उस महिला द्वारा अवैध संबंधों की बात स्वीकार करने के बाद से ही चेरिल ने एश्ले से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











