फिर जीवित होगा 'गर्ल्स अलाउड':चेरिल
लंदन। गायिका चेरिल कोल ने पुष्टि की है कि 'गर्ल्स अलाउड' बैंड की गायिकाएं फिर साथ जुड़ेंगी और इसके लिए उन सभी ने एक समझौता किया है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक इस बैंड में नैडिन कॉयली, सराह हार्डिग, निकोला रॉबर्ट्स और किम्बरले वाल्श भी शामिल हैं लेकिन पिछले सितम्बर में सभी गायिकाएं अलग हो गई थीं। चेरिल कहती हैं कि वे सभी फिर इकट्ठी होंगी क्योंकि उन्होंने एक समझौता किया है।
चेरिल कहती हैं कि उनके बैंड को तीन एलबम जारी करनी हैं लेकिन अभी नैडिन अपनी पहली एकल एलबम जारी कर रही हैं इसलिए उन्हें कुछ समय की जरूरत है। इसलिए हम सभी को फिर साथ काम करने में थोड़ा और समय लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications












