जूते देखने के बाद संबंध बनाती हैं शेरिल कोल
आपने सुना होगा जब महिलाएं किसी से दोस्ती करती हैं तो उसकी सीरत, सूरत या ज्यादा से ज्यादा उसका पैसा देखती हैं, लेकिन हॉलीवुड अभिनेत्री और पॉप सिंगर शेरिल कोल की अदा इन सबसे जुदा है। वो ये सब छोड़ सिर्फ सामने वाले के जूते देखती हैं। जी हां अगर सामने वाले के जूते अच्छे हैं तभी शेरिल उससे दोस्ती करती हैं, उसके साथ डेटिंग पर जाती हैं या संबंध बनाती हैं।

यह आश्चर्यजनक खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद शेरिल कोल ने किया है। कोल का मानना है कि वो किसी पुरुष के साथ डेटिंग पर जाने का फैसला करने से पहले उसके जूते देखती हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शेरिल ने कहा कि जब वह किसी पुरुष से मिलती हैं तो सबसे पहले उसकी मुस्कान पर गौर करती हैं, उसके बाद उसकी आंखों और फिर जूतों पर नजर डालती हैं। उनके मुताबिक ये चीजें तय करती हैं कि उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या नहीं।
गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले शेरिल ने कहा था कि वह केवल उन पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं जो टैटू पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह किसी के व्यक्तित्व का आईना होता है। मैं नहीं जानती यह क्या है। मैं हमेशा उन लोगों को पसंद करती हूं जिनके शरीर पर टैटू होते हैं।मजे कि बात ये है की खुद कोल ने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू बनवा रखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











