चेरिल कोल हैं सबसे सेक्सी
अपने पति एश्ले कोले की बेवफाई झेल रही पॉप सिंगर चेरिल कोल के लिए अच्छी खबर है। भले ही एश्ले ने उन्हे धोखा दिया हो लेकिन उनकी इस मुश्किल घड़ी में भी उनका साथ देने के लिए दुनिया भर के मर्द तैयार बैठे हैं। ये साबित हुआ एक सर्वे के दौरान।
लेटेस्ट वीडियोज देखें
पुरुषों की एक मैगजीन एफएचएम द्वारा कराये गए सर्वे के अनुसार चेरिल कोल विश्व की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं में टॉप पर आती हैं। चेरिल कोल के बाद दूसरे पायदान पर हैं हॉलीवुड अदाकारा मेगन फॉक्स। यह लगातार दूसरे साल का रिजल्ट है जब एफएचएम के सर्वे में चेरिल पहले नंबर की और मेगन दूसरे नंबर की सेक्सी महिला घोषित की गयी हैं।
इस लिस्ट में क्रिस्टीन स्टीवर्ट को छठा स्थान मिला है। हॉलीवुड में अब तक क्रिस्टीन के खाते में केवल दो फिल्में आयी हैं।
इस दृष्टि से क्रिस्टीन की इस सफलता ने सब को चौंका दिया है। इस सूची में जेसिका अल्बा ने नवां स्थान प्राप्त किया है।


Click it and Unblock the Notifications











