ऐश्ले कोल को तलाक देंगी चेरिल

By Neha Nautiyal

Cheryl Cole
'गर्ल्स अलाउड" की गायिका चेरिल कोल ने अपने पति और फुटबॉल खिलाड़ी एश्ले कोल के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद ऐश्ले को एसएमएस के करके तलाक लेने का अपना इरादा जाहिर कर दिया।

गायिका के एक करीबी ने बताया कि अब उन्हें स्पष्ट हो गया है कि उनका विवाह समाप्त हो गया है और वह तलाक के लिए वकीलों से मश्विरा ले रही हैं। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक गायिका के एक मित्र का कहना है, "अब कोई और बहाना या वादा करने का समय समाप्त हो गया है। वह सप्ताह के अंत तक एक बयान दाखिल करना चाहती हैं ताकि मामला आगे बढ़ना शुरू हो।"

साइट के मुताबिक, "उनकी एश्ले को अपमानित करने की इच्छा नहीं है और वह एक सम्मानजनक तरीके से तलाक लेना चाहती हैं।" यह भी कहा जा रहा है कि चेरिल, एश्ले का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की योजना बना रही हैं। साइट ने बताया, "लाई डिटेक्टर टेस्ट होने से कम से कम चेरिल यह जान सकेंगी कि एश्ले ने उन्हें सच बताया है या उनके सामने झूठ बोला है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X