प्रशंसक ने काटा शेरिल का होंठ
गर्ल्स अलाउड की गायिका शेरिल कोल के एक प्रशसंक ने होंठ काट लिए। शेरिल की किशोरी प्रशंसक उन्हें देखते ही उसका चुंबन लेने दौड़ पड़ी।
इस घटना से शेरिल बेहद आंतकित हो गई। लेकिन उनकी प्रशंसक खुश होकर चिल्लाने लगी -'मैंने शेरिल को चूम लिया'। इस घटना से शेरिल के साथी कलाकार भी भयभीत हो गए।
होटल का सुरक्षा स्टॉफ शेरिल के साथ साथी कालाकरों को भी होटल के अंदर ले गया। जिस समय यह घटना हुई उस समय होटल के बाहर करीब 30 प्रशंसक खड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications











