14 साल छोटे लड़के संग 'वन नाइट स्टैंड' पर खुलकर बोली ये फेमस एक्ट्रेस- 'मजा आ गया'

Charlize Theron One Night Stand

Charlize Theron One Night Stand: हॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस शार्लिज थेरॉन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। 48 साल की इस एक्ट्रेस ने खुलकर बताया कि उन्होंने हाल ही में 26 साल के एक लड़के के साथ 'वन नाइट स्टैंड किया और ये एक्सपीरियंस उनके लिए बेहद शानदार रहा।

शार्लिज थेरॉन की हाल ही में Netflix पर नई फिल्म 'The Old Guard 2' रिलीज हुई है। इस एक्शन ड्रामा मूवी में उनका किरदार एक बार फिर दमदार और सशक्त नजर आ रहा है, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के एक दिलचस्प किस्से से सुर्खियां बटोर ली हैं।

शार्लिज थेरॉन 'कॉल हर डैडी' नाम के एक यूट्यूब चैनल पर गेस्ट बनकर पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी की कुछ निजी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा, 'शायद ये सुनकर लोग मुझे अजीब समझें, लेकिन मैंने अपनी 40 की उम्र में फाइनली खुद को आजाद महसूस किया। मैंने अब तक सिर्फ 3 बार वन नाइट स्टैंड किया है। हाल ही में एक 26 साल के लड़के के साथ ऐसा एक्सपीरियंस हुआ, जो मेरे लिए बेहद खास था।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, कि मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था, लेकिन जब किया तो लगा, ये तो कमाल है।

शार्लिज थेरॉन हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने 'Hancock' , 'Atomic Blonde' , 'Mad Max: Fury Road' , 'The Fate of the Furious' , 'Aeon Flux' और 'Snow White and the Huntsman' जैसी फिल्मों में काम किया है।

वो सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सफल प्रोड्यूसर भी हैं, साथ ही एक सिंगल मदर के तौर पर भी वो अपनी जिंदगी पूरे कॉन्फिडेंस और अपने नियमों पर जीती हैं। बहरहाल, उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को उनका ये बयान थोड़ा चौंकाने वाला लगा।

Read more about: charlize theron
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X