थिरॉन ने मां का आभार जताया
हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थिरॉन उस वक्त टूट गई थीं जब घुटने की चोट की वजह से उनका बैले नर्तकी बनने का ख्वाब अधूरा रह गया था लेकिन ऐसे समय में उनकी मां ही थीं जिन्होंने उन्हें अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक यह दक्षिण अफ्रीकी सुंदरी न्यूयार्क में बैले नृत्य का प्रशिक्षण ले रही थीं, लेकिन 19 साल की उम्र में घुटने में चोट आने की वजह से वह इस क्षेत्र में करियर बनाने का जुनून पूरा न कर सकी। निराशा के इस दौर में मां के प्रोत्साहन पर थिरॉन ने हॉलीवुड का रुख किया।
अभिनेत्री ने कहा, "उस रात मैं बहुत परेशान थी। मेरी मां ने कहा कि तुम अभिनय के क्षेत्र में किस्मत क्यों नहीं आजमातीं। मां की वजह से ही आज मैं रेड कार्पेट पर खड़ी हूं।"
अभिनय के क्षेत्र में आने के बाद अभिनेत्री ने एक के बाद एक लगातार कई सफल फिल्में दीं। उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'मोंस्टर' के लिए अकादमी अवार्ड भी जीता।


Click it and Unblock the Notifications