शूटिंग पर लौटेंगे चार्ली शीन

उनके प्रवक्ता का कहना है कि शीन 19 मार्च से सेट्स पर लौटेंगे। 44 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को अदालत में भी उपस्थित होना है। पिछले साल क्रिसमस के दिन शीन का उनकी पत्नी ब्रूक मुलर से झगड़ा हो गया था और उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ था। शीन को इसी मामले में सुनवाई के लिए अदालत में उपस्थित होना है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शीन के दोस्तों और परिवार ने उनके 11 महीने के जुड़वां बेटों की खातिर उनसे पुनर्वास केंद्र जाने के लिए कहा था।


Click it and Unblock the Notifications