सिंगर ने 26 साल बड़े शादीशुदा शख्स के प्यार में उठाया ये कदम... मां नही हो रही थी राजी फिर...

ELINE DION

हॉलीवुड की टॉप सिंगर सेलीन डियोन अपने नए गाने को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. सेलीन जल्द ही रोमांटिक फिल्म 'लव अगेन' में प्रियंका चोपड़ा संग नजर आने वाली है.जब फिल्म लव अगेन की बात चली है तो आज हम आपको डियोन की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे. बताया जाता है कि इस लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई थी, जब सेलीन महज 12 साल की थी. उनकी जिंदगी में Rene Angelil नाम के शख्स की एंट्री हुई थी.

रेने, सेलीन के मैनेजर हुआ करते थे. 1980 में जब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तब उनकी उम्र 38 साल की थी. और वह 2 बार शादी कर चुके थे. कुछ समय बाद उनका दूसरा तलाक भी हो गया था.सेलीन की साल 2000 में छपी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का खुलासा किया था कि वह रेने के प्यार में पड़ने लगी थी. इतना ही नहीं वह अपनी मां से छुपाकर रेने की तस्वीर अपने तकिया के नीचे रखती थी.

सेलीन के 19 साल का होने तक उनकी मां Therese उनके साथ हर जगह जाती थी, ऐसे में जब उन्हें बेटी के एक अधेड़ उम्र और तलाकशुदा शख्स के प्यार में पड़ने की बात पता चली, तो वे काफी नाराज हो गई थी.सेलीन की मां को यह रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था.सेलीन ने अपनी मां से कह दिया था कि वह किसी से भी प्यार कर सकती है, और वह रेने के साथ जिंदगी बिताना चाहती है.

सेलीन और रेने के रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत 1988 में हुई थी. तब सिंगर 20 साल की हुई थी. मार्च 1993 में सिंगर के 25 वें जन्मदिन पर दोनों ने सगाई कर ली.सगाई के बाद अपनी एल्बम 'द कलर ऑफ माय लव'के साथ सेलीन ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. दिसंबर 1994 में दोनों ने Notre-Dame Basilica में शादी रचाई थी.शादी के बाद सेलीन मां बनना चाहती थी, लेकिन बार-बार उनकी प्रेगनेंसी फेल हो रही थी. ऐसे में साल 2000 में उन्होंने न्यूयार्क की फर्टिलिटी क्लीनिक में दो ऑपरेशन करवाएं, इसके बाद उन्होंने आईवीएफ की मदद ली. साल 2001 में उन्होंने अपने पहले बेटे Rene-charles Angelil को जन्म दिया.

2009 में एक बार फिर सेलीन का मिसकैरिज हुआ था. उन्होंने बाद में आईवीएफ की मदद ली, और 2010 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया.साल 2016 में सेलीन के 73 साल के पति रेने का निधन हो गया. वह गले के कैंसर से पीड़ित थे. उस समय तक कपल की शादी को 21 साल हुए थे, लेकिन उनका बेटा सिर्फ 15 साल का था. सच में सेलीन की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आज सिंगर अपने तीनों बेटों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है.

More from Filmibeat

Read more about: celine dion priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X