..................... Celina Jaitly Custody Battle Austria Divorce Children Separated Emotional Video Son Grave - Hindi Filmibeat

बच्चों से मिलने को तरसीं Celina Jaitly, बेटे की कब्र पर रोते हुए शेयर किया पोस्ट

Celina Jaitly Emotional Post: सेलिना जेटली बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दे कि इस समय वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में विवादों से गिरी हुई है। साथ ही बच्चों से दूर होने को लेकर उन्होंने बहुत ही इमोशनल कर देने वाला खुलासा भी कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 1 साल से वह अपने बच्चों से दूर है और आस्ट्रिया में चल रहे तलाक के साथ-साथ कस्टडी केस के वक्त उन्हें अपने बच्चों से मिलने भी नहीं दिया गया।

Celina Jaitly Emotional Post

सेलिना जेटली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो काफी ज्यादा इमोशनल कर देने वाला है। इस वीडियो में वह ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर जाती हुई नजर आई। वीडियो में वह कब्र को साफ करती हुई नजर आई। इसके अलावा फूल से लेकर मोमबत्ती और खिलौने कार भी वहां पर रख देती हैं। इसके बाद में वह भावुक होकर रोने लग जाती हैं।

सेलिना जेटली इस वीडियो को शेयर करते हुए बताते हैं कि वह तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई थी और अदालत में दिए गए आश्वासन के बावजूद भी उनके बच्चों को उनसे एक बार मिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में वह सिर्फ अपने दिवंगत बेटे शमशेर से मिल पाई हैं।

सेलिना जेटली ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पति पीटर हाग के करियर को करियर में सपोर्ट देने के लिए भारत छोड़ दिया था। इसके बाद में वह दुबई से लेकर सिंगापुर और ऑस्ट्रिया जैसे कई सारे देशों में रहकर परिवार भी संभाल रही थी। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने बच्चों की अकेले परवरिश की थी और पति के करियर के लिए भी त्याग किया था।

अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया की शादी के दौरान मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी उन्होंने झेली है। एक्ट्रेस का कहना है कि आपसी सहमति से अलग होने की उन्होंने कोशिश की थी। लेकिन उनकी प्री मैरिटल संपत्तियों को लेकर उनसे अनुचित मांगे रखी गई है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि फिलहाल उन्हें अपने तीनों बच्चों से किसी भी तरीके की बातचीत की अनुमति नहीं मिली है।

सेलिना जेटली द्वारा दावा किया गया है कि बच्चों के साथ में उनकी बातचीत में दखल दिया गया है और उनके खिलाफ बच्चों को भड़काने के साथ-साथ डराने की कोशिश भी की गई है। सितंबर में उन्हें तलाक का नोटिस तब भेजा गया था जब वह अपनी 15वीं शादी की सालगिरह के लिए कथित तौर पर मंगाए गए गिफ्ट को लेने के लिए पति के साथ में पोस्ट ऑफिस गई थी।

सेलिना जेटली ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ-साथ अपने भाई विक्रांत जेटली के लिए भी लड़ाई करेगी। जिनको सितंबर 2024 में यूएई में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए आरोप में हिरासत में ले लिया गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। 2011 में उन्होंने पीटर हाग के साथ में शादी की थी। लेकिन पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया के जरिए वह अपने कानूनी स्ट्रगल और कस्टडी विवादों की जानकारी लोगों के साथ में शेयर कर रही हैं।

Read more about: celina jaitly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X