लिंडसे के समर्थन में आईं हॉलीवुड हस्तियां

By Neha Nautiyal

Lindsay Lohan
लास एंजेलिस। हॉलीवुड की कई हस्तियां कानूनी उलझन में फंसी अभिनेत्री-गायिका लिंडसे लोहान के समर्थन में आगे आई हैं।

वेबसाइट 'एक्सेस हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक 63वें कांस फिल्म महोत्सव में पहुंची संगीतकार मैरी जे. ब्लिज कहती हैं कि लिंडसे बहुत प्रतिभाशाली हैं और यह बहुत दुख की बात है कि उन्हें इतनी कम उम्र में प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है।

मनोरंजन की खबरें पढ़ें

उन्होंने कहा, "वह एक बहुत प्रतिभाशाली युवती हैं और आप जानते हैं कि इसीलिए उन्हें यातना दी जा रही है।" अभिनेत्री पेरिस हिल्टन कहती हैं, "मैं उनकी शुभेच्छु हूं। मैं कामना करती हूं कि सभी का जीवन अच्छा गुजरे और उम्मीद करती हूं कि वह ठीक होंगी।"

तेईस वर्षीय लोहान पर वर्ष 2007 में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का आरोप है। वह जमानत पर हैं और उन्हें अगले सप्ताह अदालत में उपस्थित होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X