जेटा जोन्स को प्यार है गहनों से
हॉलीवुड अभिनेत्री कैथरीना जेटा जोंस को अपने गहनों के खोने का बहुत डर लगता है और वे अक्सर अपनी सास से इन्हें सुरक्षित रखने के लिए सलाह-मशविरा भी करती रहती हैं.
हाल ही में 'न्यूयॉर्क डेली न्यूज" नामक एक समाचार-पत्र को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने यह माना है. जेटा को गहनों के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का चेहरा बनाया गया है.
कैथरीना ने माना कि दो मिलियन डॉलर की कीमत वाले उनके गहनों के कलेक्शन को पहनने तक में कभी-कभी डर लगता है. न्यूयॉर्क डेली को जोंस ने बताया कि मैं हमेशा अपने साथ काफी गहने लेकर चलती हूँ.
कई बार मुझे डर लगता है कि मैं इन्हें खो न दूँ.'नो रिजर्वेशन" से हॉलीवुड में दो साल बाद कमबैक कर चुकी जेटा फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'डेथ डिफायिंग एक्ट्स" में व्यस्त हैं.


Click it and Unblock the Notifications