प्रस्तुति के दौरान घायल हुई ब्लैंचेट
अभिनेत्री कैट ब्लैंचेट एक प्रस्तुति के दौरान अपनी ओर उछाली गई एक वस्तु के प्रहार से सिर पर चोट खा बैठीं और मंच पर गिर गईं। चोट की वजह से उनके सिर के पिछले हिस्से से बेतहाशा खून बहने लगा।
वेबसाइट मिरर 'डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऑस्कर-विजेता अभिनेत्री 'ए स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर' की प्रस्तुति के दौरान उस समय घायल हो गईं जब उनके एक सह-कलाकार जोइल इडगर्टन ने उनकी ओर एक रेडियो उछाला। अभिनेत्री के घायल होने की वजह से कार्यक्रम वहीं रोक दिया गया।
एक सूत्र के मुताबिक, "उनके सिर और गर्दन के पीछे से खून बह रहा था।"
सिडनी थियेटर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, "उनमें सिर में चोट आई है।"


Click it and Unblock the Notifications











