'इंडियन समर' में होगी केट ब्लैंचेट
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री केट ब्लैंचेट आगामी हॉलीवुड फिल्म इंडियन समर में लेडी एडविन माउंटबेटेन का किरदार निभाने जा रहीं है। इस फिल्म में भारत पर ब्रिटिश राज के दिनों को दिखाया जाएगा।
जो राइट फिल्म का निर्देशन और विलियम निकोलसन फिल्म का पटकथा लेखन कर रहे है। फिल्म में ब्रिटिशों द्धारा भारत को सत्ता वापस लौटाने का घटनाक्रम भी दिखाया जाएगा।
यह फिल्म एलेक्स वोन तौंजेलम की किताब इंडियन समर: द सीक्रेट हिस्ट्री ऑफ द एण्ड ऑफ एन एम्पायर पर आधारित है। फिल्म मुख्यतया भारत पर ब्रिटिश हुकूमत को दिनों को दिखाएगी।
इंडियन समर केट ब्लैंचेट जो राइट भारत लेडी एडविन माउंटबेटेन विलियम निकोलसन cate blanchett indian summer joe wright lady mountbatten william nicholson


Click it and Unblock the Notifications