कार्ला बनी अभिनेत्री, सार्कोज़ी शूटिंग देखने आए

By Staff

कार्ला बनी अभिनेत्री, सार्कोज़ी शूटिंग देखने आए
गायन और मॉडलिंग की दुनिया में काम करने के बाद अब फ्रांस की फ़र्स्ट लेडी कार्ला ब्रूनी-सार्कोज़ी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है. वे मशहूर निर्देशक वुडी एलन की फ़िल्म में काम कर रही हैं.

फ़िल्म की शूटिंग पेरिस में हो रही है. जब कार्ला ब्रूनी सेट पर आई तो वुडी एलन ने उनका स्वागत किया. शूटिंग के दौरान कार्ला ब्रूनी के पति और राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी सेट पर मौजूद थे. उन्हें 42 सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था.

ये एक रोमैंटिक कॉमेडी है और इसमें ओवन विल्सन काम कर रहे हैं. इसमें मैरियाँ कोटियार, केथी बेट्स और रेचल मैकएडम्स भी हैं. शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी और इस इलाक़े की नाकेबंदी कर दी गई थी.

फ़िल्म दो युवा लोगों के बारे में है जिनकी सगाई हो चुकी है लेकिन पेरिस के दौरे के दौरान उनकी ज़िंदगी बदल जाती है. शूटिंग इस महीने के शुरु से चल रही है. अपने रोल के बारे में कार्ला ब्रूनी ने उम्मीद जताई कि पूरा अनुभव यादगार रहेगा.

उन्होंने कहा, “जब मैं नानी या दादी बनूँगी तो बच्चों को बताउँगी कि मैंने वुडी एलन की फ़िल्म में काम किया था."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X