Cardi B Baby Girl: पति Offset से तलाक की खबरों के बीच तीसरी बार मां बनी Cardi B, बेटी को दिया जन्म

Cardi B

Cardi B Welcomes Third Child: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कार्डी बी अपनी बेहतरीन गायकी के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि कार्डी के लुक्स के भी जमकर चर्चे होते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका एक पोस्ट इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। बता दें कि हाल ही में कार्डी बी ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर घोषणा की है कि वह तीसरी बार मां बन गई हैं। 7 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।

कार्डी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार्डी बी अपनी नन्ही परी को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्डी और अपनी बेटी से मिलने के लिए उनके बच्चे और पति अस्पताल आते हैं। तीसरी तस्वीर में कार्डी फीडिंग करवाती नजर आ रही है। चौथी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्डी बहुत ही खूबसूरत की ड्रेस पहने बेटी को गोद में ली हुई हैं। वहीं अन्य तस्वीरें कार्डी की डिलीवरी की हैं।

इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कार्डी कैप्शन में लिखती हैं- बहुत ही खूबसूरत बच्ची- 9/7/24 इसके साथ ही वह फूल और हार्ट इमोजी बनाती हैं। कार्डी की इन तस्वीरों को देखते ही फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। आपको बता दें कि कार्डी बी ने ऑपसेट के साथ साल 2017 में गुपचुप शादी रचा ली थी। इसके बाद कार्डी ने 31 जुलाई 2024 को तलाक की अर्जी दी थी और 1 अगस्त को उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद अभी तक कपल अपने पर्सनल मैटर को सुलझा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: cardi b offset entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X