सुपर मॉडल नाओमी कैंपबेल गिरफ्तार

अपने मिजाज के लिए जानी जाने वाली इस माडल को गुरुवार की दोपहर हीथ्रो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल पर गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
स्थानीय मीडिया में छपी खबरों के अनुसार उसने एक पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई की थी।
कैंपबेल की प्रवक्ता एन्नाबेल फॉक्स ने कहा कि उन्हें इसलिए गुस्सा आ गया क्योंकि उनसे कहा गया कि वे अधिक वजन होने के कारण अपना एक सूटकेस जहाज में नहीं ले जा सकतीं।
एक साल पहले भी कैंपबेल को अपने मकान की देखभाल करने वाले को मोबाइल फेंक कर मारने के लिए न्यूयार्क की गलियां साफ करने की सजा दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications