हर साल एक ही संकल्प डियाज के
नए साल पर हर आदमी कोई न कोई संकल्प लेता है और पूरे साल उसे अमल में लाने का प्रयास करता है, लेकिन हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज हर वर्ष एक ही तरह का संकल्प लेती हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डियाज हर साल एक ही तरह का संकल्प इसलिए लेती हैं क्योंकि वे उसे पूरा नहीं कर पातीं।
पिछले साल भी डियाज ने तीन संकल्प किए थे। पहला-धूम्रपान नहीं करेंगी। दूसरा-अंत:वस्त्र धारण करेंगी और तीसरा-खरीदारी नहीं करेंगी।
इस वर्ष भी डियाज ने बिल्कुल यही संकल्प लिया है। हालांकि पिछले साल डियाज का संकल्प शायद इसलिए पूरा नहीं हो सका था क्योंकि पॉप स्टार जस्टिन टिंबरलेक के साथ उनका संबंध खत्म हो गया था लेकिन इस साल क्या होगा यह देखने वाली बात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress cameron diaz अभिनेत्री कैमरून डियाज नए वर्ष का संकल्प हालीवुड hollywood new year resolutions


Click it and Unblock the Notifications