लेविस के साथ डेट पर डियाज

वेबसाइट 'एस शोबिज डॉट कॉम' ने एक सू्त्र के हवाले से लिखा है, "डियाज और लेविस को वेनिस के शिमा रेस्टोरेंट में देखा गया था। दोनों एक दूसरे से लिपटे हुए थे। दोनों के बीच नजदीकियां काफी हद तक बढ़ गई हैं।"
'सेक्स इन द सिटी' फिल्म में काम कर चुके लेविस और डियाज के बीच काफी अर्से से दोस्ती है लेकिन अब दोनों एक दूसरे के प्रेम में डूबे देखे जा सकते हैं।
पॉस स्क्लफोर के साथ संबंध-विच्छेद होने के बाद से डियाज कई लोगों के साथ देखी गईं। लेविस से पहले उनके और गायक एडम लेवाइन, अभिनेता लियोनार्दो डी' केप्रियो तथा जूड लॉ के बीच प्रेम-संबध रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











