मूसेवाला की मां के बाद इस एक्ट्रेस से भी कर दिखाया कमाल! 51 की उम्र में दिया बेटे को जन्म

Cameron Diaz

Cameron Diaz Becomes Mother At 51: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मामात-पिता इन दिनों मां-बाप बनने को लेकर छाए हुए हैं। IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां ने एक बार फिर से बेटे को जन्म दिया है। वहीं अब ये कारनामा हॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी कर दिखाया है। ये हसीना है हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैमरून डियाज जिनके घर किलकारियां गूंजी हैं।

कैमरून फिर से मां बनीं हैं। उन्होंने 51 साल की उम्र में क्यूट से बेटे को जन्म दिया है। कैमरून और उनके पति बेंजी मेडेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

साथ ही कपल ने बच्चे का नाम भी रिवील किया हौ और बताया है कि वो बच्चे की फोटो शेयर नहीं करेंगे। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'हम अपने बेटे कार्डिनल मेडेन के जन्म की घोषणा करते हुए धन्य और काफी एक्साइटिड हैं। वो बेहद प्यारा है और हम सभी बहुत खुश हैं कि वो यहां है। बच्चों की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए हम कोई भी फोटो पोस्ट नहीं करेंगे।'

एक्ट्रेस कैमरून डियाज ने आगे कहा- 'वो बहुत क्यूट है। हम सब बहुत ब्लेस्ड और शुक्रगुजार फील कर रहे हैं। आप सभी के लिए हमारी फैमिली की ओर से ढेर सारा प्यार।' बता दें कि कैमरून-बेंजी की पहले से एक बेटी भी हैं। साल 2015 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी रेडिक्स का वेलकम किया था। हालांकि बेटे के बारे में कपल ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि बेटे कार्डिनल का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है या नहीं।

बता दें कि एक्ट्रेस ने 2015 में मैडन से शादी के बाद अपने करियर से विराम लेकर निजी जीवन को अहमयित देने का फैसला किया था। वह आखिरी बार फिल्म 'एनी' (2014) में नजर आई थीं। असल जीवन में होममेकर की भूमिका का आनंद ले रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: cameron diaz hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X